` सपा में झगड़े से परेशान अखिलेश के फैन ने खाया जहर

सपा में झगड़े से परेशान अखिलेश के फैन ने खाया जहर

Fan fights upset SP Akhilesh ate poison share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाले एक 10 साल के बच्चे ने समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से परेशान होकर जहर खा लिया। इतना ही नहीं इस बच्चे ने अपना अंगूठा भी काट लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर प्रस्तावित बायोपिक में लीड किरदार करने वाला था। उसके परिवार का दावा है कि समाजवादी पार्टी में चल रहे संग्राम की वजह से वह तनाव में था। यह घटना बुधवार शाम साउथ-ईस्ट दिल्ली के जामिया नगर में हुई। 10 साल का मुनीर अजहर खान अबुल फजल एनक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता है। वह आईसीयू में है। अस्पताल की ओर से पुलिस को खबर दी गई। पुलिस को बताया गया कि मुनीर शाम को अपने घर में तनाव में बैठा था। इसी बीच उसकी बहन ने देखा कि मुनीर कमरे में नीचे गिरा पड़ा था। उसके पास खून बिखरा हुआ था। बहन ने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिवार के लोग दौड़े। उन्होंने देखा कि मुनीर का अंगूठा कटा हुआ था, जिससे खून निकल रहा था। पास में ही चूहे मारने की दवा पड़ी हुई थी। परिवार के लोग मुनीर को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए। मुनीर अजहर खान यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बहुत बड़ा फैन है। मुख्यमंत्री पर प्रस्तावित बायोपिक दीवाना अखिलेश का में उसका लीड रोल है। उसके परिवार ने बताया कि इस बायोपिक के बारे में मुंबई में कुछ कलाकारों से बात हो रही थी और कुछ ही दिनों में मूवी की शूटिंग शुरू होने वाली थी। इसी दौरान समाजवादी पार्टी में झगड़ा हो गया और बायोपिक पर काम रुक गया। पुलिस ने बताया कि 10 साल का बच्चा होने की वजह से आत्महत्या की कोशिश करने का केस दर्ज करने की संभावना नहीं है।

Fan fights upset SP Akhilesh ate poison

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post