इंडिया न्यूज सेंटर, पानीपत: रियो में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक ने देश का नाम रोशन किया। पदक जीतने के बाद साक्षी पर इनामों की बारिश हो गई। अब साक्षी के किस कोच को इनाम की राशि मिलनी है इसको लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। साक्षी मलिक ने शपथ पत्र दायर किया है उसमें उन्होंने ईश्वर सिंह दहिया और मनदीप कोच के नाम दिए हैं जबकि इनाम की राशि एक ही कोच को मिलनी है। यह जरूर तय हो गया है कि मनदीप को ही सरकार की ओर इनाम की राशि मिलेगी। इसका कारण यह है कि ईश्वर सिंह दहिया रिटायर्ड हो चुके हैं इसलिए मनदीप ही बचते हैं। साक्षी मलिक के कोच होने का दावा 4 लोगों ने किया। ईश्वर सिंह दहिया ने साक्षी की कुश्ती का आरंभ किया था। उन्होंने 6 साल तक साक्षी को कुश्ती सिखाई थी। उसके पश्चात सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती एकेडमी में साक्षी को झज्जर के जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह ने ट्रेनिंग दी। वह 4 वर्षों तक साक्षी के कोच रहे। वर्ष 2015 से अब तक मनदीप साक्षी के कोच हैं। इसके अतिरिक्त कुलदीप मलिक रेलवे की टीम के कुश्ती कोच हैं। वही साक्षी के साथ ओलंपिक में गए थे। 4 कोच होने पर सरकार ने साक्षी से शपथ-पत्र की मांग की थी। हालांकि, खेल विभाग द्वारा शपथ-पत्र वापिस कर दिया गया है। उन्होंने किसी फस्र्ट क्लास अधिकारी से शपथ पत्र बनवाकर देने की बात कही है।