इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटे तैमूर अली खान जन्म लेते ही स्टार बन गया है। जन्म के साथ ही हर जगह उसकी चर्चा होने लगी थी और सोशल साइट्स पर वो ट्रेंड भी करने लगा था। तैमूर के जन्म के समय उनकी सामने आई फोटो के बाद से अभी तक दूसरी कोई तस्वीर देखने को नहीं मिली थी लेकिन अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। तैमूर की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे सो क्यूट। इस फोटो में तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। फोटो में साफ दिख रहा है उनके बाल हल्के भूरे रंग के हैं और उनकी शक्ल अपने पापा सैफ अली खान से मिलती हुई लग रही है। बता दें कि तैमूर की मां यानी करीना कपूर मां बनने के बाद वापस से अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगी हैं। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में वो रैंप पर भी चली थीं।