इंडिया न्यूज सेंटर,पंचकुलाः पंचकूला में स्थित राम रहीम का सेक्टर 23 वाला नाम चर्चा घर खाली करवाकर सील कर दिया गया है। यहां से डेढ़ से दो हजार से ज्यादा लाठियां और अन्य सामान जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि पंचकूला में फ्लैग मार्च के बाद फिर से कर्फ्यू लग सकता है। वहीं पुलिस थाना सेक्टर - 5 और चंडीमंदिर में हिंसा फैलाने के मामले में हजारों समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सिरसा में डेरे के बाहर एक शख्स से एके 47 मिली। शख्स खुद को पंजाब पुलिस का जवान बता रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सिरसा में हिंसा में घायल हुए दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। डेरे में इस समय 15 से 20 हजार लोग मौजूद हैं। करीब 10 हजार लोग रात में डेरे से चले गए थे। दूसरी ओर, पंजाब के बठिंडा में रामपुरा फूल का सलाबतपुरा का डेरे पर कब्जा। मलोट रोड पर नामचर्चा घर से पुलिस ने दो पिस्टल, डांगे, कृपाण और आठ किलोग्राम मिर्च पाउडर बरामद किया गया। फिरोजपुर में सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक कर्फ्यू में दी ढील। हरियाणा के मुख्य सचिव ढेसी ढेसी ने मौजूदा स्थिति की जानकारी दे रहे रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हालात नियंत्रण में हैं। शुक्रवार को हुई हिंसा में जो भी लोग मारे गए हैं, वो स्थानीय लोग नहीं थे। सभी लोग बाहरी थे, जो खुद को डेरा वाला बताते थे।