` सीरिया में संघर्ष विराम पर सहमति बनी, शांति की उम्मीदें बढ़ीं

सीरिया में संघर्ष विराम पर सहमति बनी, शांति की उम्मीदें बढ़ीं

Syria ceasefire agreement, increased expectations of peace share via Whatsapp

मास्को/दमिश्क : सीरिया और उसके मुख्य साझेदार रूस ने शुक्रवार को सीरिया के मुख्यधारा के विद्रोही लड़ाकों के साथ एक संघर्ष विराम समझौते पर सहमति जताई जिससे छह साल से चल रहे गृहयुद्ध के खत्म होने की दिशा में कदम बढ़ने के संकेत मिले हैं। यह राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम समझौता सीरिया के स्थानीय समयानुसार आधी रात से लागू होगा। रूस और तुर्की की मध्यस्थता में यह समझौता हुआ। सीरियाई विपक्ष के एक प्रवक्ता ने इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा है कि अधिकांश बड़े विद्रोही समूह इसका पालन करेंगे। अगर संघर्ष विराम सही ढंग से प्रभावी रहता है तो अगले महीने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार और विपक्षी समूहों के बीच कजाकिस्तान में बातचीत हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरियाई शासन और विद्रोहियों के बीच संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर होने और उनके शांति वार्ता के लिए रजामंद हो जाने की आज घोषणा की। पुतिन ने टीवी पर की गई टिप्पणी में कहा कि दमिश्क और काफी संख्या में सशस्त्र विपक्ष ने सीरिया में संघषर्विराम पर एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है और शांति वार्ता के प्रति उनकी तत्परता की भी घोषणा की है। पुतिन ने अपने रक्षा और विदेश मंत्रियों के साथ एक बैठक में कहा, तीन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
पहला, सीरिया में संघर्ष विराम के लिए सीरिया सरकार और सशस्त्र विरोधियों के बीच है। दूसरे दस्तावेज में संघर्ष विराम को सत्यापित करने के उपायों की सूची है। तीसरे दस्तावेज में शांति वार्ता शुरू करने की उनकी तत्परता की घोषणा है। रूस के रक्षा मंत्री सेर्गेई शोइगु ने कहा कि शांति समझौता आधी रात से प्रभावी होगा। सीरियाई सेना ने घोषणा की है कि वह सभी हमलों को रोकने की तैयारी कर रही है। शोइगु ने कहा कि जिन विद्रोही संगठनों ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किया है उनमें करीब 62,000 लड़ाके हैं।
सीरिया की विपक्षी ‘नेशनल कोलेशन’ ने घोषणा की है कि इसने तुर्की और रूस द्वारा मध्यस्थता वाले राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम का समर्थन किया है जो आधी रात से प्रभावी होगा। संघर्ष विराम समझौते के परिणामस्वरूप, पुतिन ने कहा है कि रूस सीरिया में अपने सैनिकों की संख्या में कटौती करेगा। वहीं, मास्को सीरियाई सरकार को समर्थन जारी रखेगा।

Syria ceasefire agreement, increased expectations of peace

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post