इंडिया न्यूज सेंटर,मुंबईः बालीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिटनेस के राज इंस्टाग्राम में अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी दोनों हाथों से रस्सियों को तेज-तेज चला रही हैं। यानी बेहद मेहनत के साथ वो वर्क आउट करती दिख रही हैं। सोनाक्षी का कहना है कि 16 16 साल की उम्र में सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते उनकी सांस फूलने लगती थी। इसीलिये पहले कभी नहीं सोचा था कि वह एक्ट्रेस बनेंगी। लेकिन बाद में उन्हें लेगा कि वह एक्ट्रेस बन सकती हैं। इसके बाद फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया। वीडियो देखने के बाद आपको अंदाजा हो जायेगा कि फिल्म अकीरा में छह-छह विलेन से मोर्चा लेने वाली सोनाक्षी असल जिंदगी में भी उतनी ही फिट हैं।