Three youths took 2 students out of the way of school and then did this abominable work
इंडिया न्यूज सेंटर,अमृतसर : सीमावर्ती इलाके में 2 छात्राओं को अगवा कर उनके साथ रेप का मामला सामने आया है। थाना कंबो पुलिस द्वारा 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 17 साल की छात्रा ने थाना कंबो पुलिस को बताया कि वह 16 नवबंर को अपनी सहेली के साथ गांव माहल से स्कूल जाने के लिए आरोपी जशन कुमार निवासी ब्यूटी एवैन्यु के ऑटो में बैठी। आरोपी उन्हें स्कूल की बजाए छेहर्टा रोड पर ले गया। जहां पर उसका साथी रणजीत सिंह गोल्टी और अजय सिंह निवासी जगोआणा कालोनी गांव माहल मौजूद थे। आरोपियों ने उसे बुलेट पर बिठाया और जबरन अपने साथ दरबार साहिब के नजदीक एक होटल में ले गए। जबकि उसकी सहेली को ऑटो चालक जशन कुमार ले गया। होटल में उसके साथ रणजीत सिंह ने रेप किया। एक घंटे बाद दोनों उसे फिर से मोटर साइकिल पर बिठा कर इंडिया गेट की तरफ ले आए। वहीं पर जशन कुमार भी उसकी सहेली को ले आया। उन दोनों सहेलियों को धमकी दी गई कि वह इस बारे में किसी को न बताए। मगर दोनों ने अपने अपने माता पिता को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। रविवार की रात थाना कंबो में शिकायत की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला सब इंस्पैक्टर चंचल द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।