डा. रघबीर सिंह बने जालंधर के नए सिविल सर्जन
इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर शाम स्वास्थ विभाग के 12 डिप्टी डायरैक्टर कम सिविल सर्जन व मैडिकल सुपरिंटैंडेंट का तबादला कर दिया। इसमें जालंधर की सिविल सर्जन डा.मनिंदर कौर को मोगा स्थानांतरित किया गया है। जबकि जालंधर में डा. रघबीर सिंह को सिविल सर्जन के रूप में तैनात किया गया है। डा. रघबीर सिंह को बठिंडा से स्थानांतरित कर जालंधर में पोस्टिंग दी गई है। इससे पहले आज सुबह डीसी वरिंदर शर्मा ने सिविल अस्पताल में छापेमारी की थी। सरकार चाहती है कि स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी के साथ सुधार हो। जिससे ये तबादले किए गए हैं।
देखें ट्रांसफर लिस्ट..