स्वीडन: गैंगरेप जैसे घिनौने अपराध आम हो गए हैं लेकिन स्वीडन में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें अपराधियों ने सारी हदें पार करते हुए इसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। यह लाइव स्ट्रीमिंग तीन घंटे तक चली जिस दौरान आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। सूचना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसकी जांच कर रही है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार इस पूरी घटना को एक युवक ने फेसबुक पर लाइव देखा। उसके अनुसार वो साफ देख पा रहा था कि हथियार लिए कुछ बदमाश एक महिला को घेरकर खड़े हैं और उसे कपड़े उतारने पर मजबूर कर रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। यह सब तब तक चलता रहा जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और उसने आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्थानीय अखबारों के अनुसार यह पूरी घटना स्टोकहोम के उत्तर में स्थित उप्पसल के एक घर में हुई है। पुलिस को 21 वर्षीय जोसेफिन ने इस घटना की जानकारी दी जो इसे फेसबुक पर लाइव देख रहा था। एक अन्य युवक ने कहा कि शुरुआत में लगा कि यह कोई घटिया मजाक है लेकिन बाद में सब समझ आया। कोई कैसे किसी लड़की के साथ इतनी गिरी हुई हरकत कर सकता है। फिलहाल फोरेंसिक टीम अपार्टमेंट की जांच कर रही है और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।