इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में वीरवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। कल रात से भक्तों की लाइनें बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए लगी हुईं थीं। कई तो पूरे परिवार ही लाइनों में लगे दिखाई दिए। महिलाएं, बच्चे, पुरुष, लडक़े-लड़कियां मेले में आए हुए थे। मेले में भीड़ इतनी थी कि वहां तिल तक रखने की जगह नहीं थी। बच्चों के मनोरंजन के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर प्रबंधों का जायजा ले रहे थे। सिर्फ जालंधर ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग यहां माथा टेकने आए। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। कई समाजसेवी संस्थाओं ने लंगर की व्यवस्था की हुई थी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगे हुए थे।