इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: बॉलीवुड रैपर हनी सिंह ने यूट्यूब पर अपने गाने से रिकॉर्र्ड बना दिया है। उनके सुपरहिट गाने सुपरहिट गाने धीरे धीरे से को 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यू-ट्यूब पर देखा, जो कि इंडियन म्यूजिक में एक नया रिकॉर्ड है। यह गाना 1990 में आई फिल्म आशिकी के गाने का रीमेक वर्जन है। खूबसूरत संगीत के साथ ही यह गाना अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। साथ ही गाने में हनी सिंह ने रैप किया है। यह गाना यू-ट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज के साथ ही सुपरहिट गानों की श्रेणी में आ गया है। इसके पहले भी हनी सिंह के ब्लू आइस, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे कई सुपरहिट गाने यूट्यूब पर काफी तहलका मचा चुके हैं।