` हरिद्वार में रक्षा बंधन पर गंगा का विशेष पूजन

हरिद्वार में रक्षा बंधन पर गंगा का विशेष पूजन

RELIGIOUS share via Whatsapp
इंडिया न्यूज सेंटर, हरिद्वार। धर्मनगरी में गुरुवार का गंगा तटों पर वेद-ऋचाएं गुंजायमान रहीं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरकी पैड़ी समेत अन्य स्नान घाटों पर गंगा पूजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। गुरुवार को धर्मनगरी के तीर्थ पुरोहितों का जत्था गंगाद्वार के हृदय स्थल हरकी पैड़ी पहुंचा। गंगा मैया के जयघोष और सनातन धर्म के जयकारों के साथ पुरोहितों ने विधि-विधान से श्रावणी उपाक्रम किया। इस क्रम में सबसे पहले गौमूत्र, गोबर, घृत, दुग्ध, वभूत आदि का शरीर पर लगाया गया और फिर गंगा तटों पर करीब दो घंटे तक लिए जाने वाले हिमाद्रि संकल्प का क्रम शुरू हुआ। संकल्प लेने के बाद सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया गया। तत्पश्चात गंगा की गरिमा और महिमा के स्वर गूंज उठे। नमामि गंगे तव पाद् पंकजम्। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा मैया का पूजन किया। गंगा तटों पर वेद-ऋचाओं की गूंज रही। गंगा तटों पर रक्षा सूत्र को अभिमंत्रित किया गया। यज्ञोपवीत संस्कार भी विधि-विधान से हुआ। अभिमंत्रित करने के बाद पुरोहित यज्ञोपवीत धारण किये।
RELIGIOUS

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post