इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़: सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद एक्शन में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टॉप गियर में सबसे पहले डी.जी.पी. के.पी. सिंह फंस गए। सरकार ने 6 आई.पी.एस. और एक एच.पी.एस. अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी करते हुए डी.जी.पी. डॉ. केपी सिंह को पद से हटा दिया है। हरियाणा पुलिस आवास निगम पंचकूला के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमंन बी.एस. संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त डी.जी.पी. बीएस संधू ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।