इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़ः हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता कुलदीप बिश्नोई और उनकी धर्मपत्नी रेणुका बिश्नोई ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। हालांकि कुलदीप बिश्नोई की यह मुलाकात सोनिया गांधी का स्वास्थ्य का हालचाल जानने को थी।
हरियाणा में कांग्रेस में हो रहे बदलाव की चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं पिछले तीन-चार दिनों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को केन्द्रीय कमेटी में लेने और उनकी जगह विधायक कुलदीप बिश्नोई को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने की चर्चाएं हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा को केन्द्रीय कमेटी में कोई बड़ा पद देने की अटकलें लगाई जा रही है।