` हरियाणा सरकार का नया कदम, आठ स्कूलों में स्थापित की नर्सरी

हरियाणा सरकार का नया कदम, आठ स्कूलों में स्थापित की नर्सरी

las nuevas medidas del gobierno de Haryana, creado en ocho escuelas de la guardería share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, पंचकूलाः हरियाणा सरकार द्वारा जिला पंचकूला के 8 स्कूलों में स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की गई हैं। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पिंजौर स्थित एच.एम.टी. टाऊनशिप विवेकानंद मलेनियम स्कूल में लड़कों और लड़कियों की आर्चरी खेल नर्सरी स्थापित की गई हैं। भवन विद्यालय में एथलैटिक्स लड़कों के लिए और मौली चौक एनएच-73 के नजदीक दा स्कोलर पब्लिक स्कूल में लड़कियों के लिए, विवेकानंद मलेनियम स्कूल पिंजौर में फुटबाल खेल लड़कों के लिए और कर्ण पब्लिक स्कूल गांव जलौली में लड़कियों के लिए, निगानिया विद्या मंदिर लाइट स्कूल शाहजहांनपुर में हैंडबॉल खेल लड़कों के लिए और माऊंट लिटरेसा पी स्कूल कोट में लड़कियों के लिए, हॉकी खेल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सैक्टर-7 लड़कों और लड़कियों के लिए दी स्कोलर पब्लिक स्कूल मोली, लड़कों और लड़कियों के लिए कब्बडी एवं खो-खो खेल के लिए सैक्टर-20 स्थित राजकीय मॉडल सांस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, वॉलीवॉल खेल लड़कों के लिए निगानिया विद्यामंदिर शाहजहांनपुर और लड़कियों के लिए सैक्टर-20 स्थित सार्थक जी.आई.एम.एस. स्कूल में तथा कुश्ती खेल लड़कों के लिए सैक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की हैं।

las nuevas medidas del gobierno de Haryana, creado en ocho escuelas de la guardería

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post