इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ। हाजियों कों लेकर दूसरा विमान रविवार को चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरा। इससे पहले सुबह 3 बजे भी एक फ्लाइट हाजियों को लेकर वापस आई थी। दूसरी फ्लाइट 8 बजे यहां उतरी और अब तीसरा विमान तीन बजे आएगा। इन सभी फ्लाइट से 300-300 हाजी लौटेंगे। हाजियों के आने का सिलसिला 29 सितंबर तक लगातार चलेगा। 12 दिनों में लौटने वाली 33 उड़ानों से करीब 10 हजार हाजियों को वापस लाया जाएगा। हाजियों को लेने विभिन्न जिलों से आने वाले उनके परिजनों के ठहरने के लिए हज हाउस में इंतजाम किया गया है।