इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने ब्रेकअप की अफवाहों को नकार दिया है। जी हां हाल ही में यह कपल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शाही पार्टी में हाथों में हाथ डाले नजर आया। मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी भांजी की वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे। इस पार्टी लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी शामिल था। इस पार्टी के दौरान रणवीर और दीपिका ना सिर्फ साथ में कैमरा पोज देते नजर आए बल्कि दोनों हाथ में हाथ डाले इठलाते भी दिखे। रणवीर और दीपिका के बीच मनमुटाव की खबरें तब चर्चा में थीं जब ये कहा जा रहा था कि फिल्म पद्मावती में दीपिका का शाहिद कपूर को साइन करने का फैसला रणवीर को नागवार गुजरा और दोनों में दूरियां बढऩे लगीं लेकिन इस लेटेस्ट तस्वीर को देखकर लग रहा है कि शायद अब इस कपल के बीच सब ठीक ठाक ही चल रहा है। सूटेड- बूटेड रणवीर सिंह और गोल्डन लिबास में सजी दीपिका पादुकोण दुनिया के सामने ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि उनके रिश्ते आज भी उतने ही मजबूत हैं जितनी जमाने भर की गॉसिप।