इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: बॉलीवुड सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर हिमेश रेशमिया की म्यूजिक कंपनी के सीईओ ने सुसाइड कर लिया है। हालांकि इसके पीछे की वजह का खुलासा अभी नहीं हो सका है। हिमेश की म्यूजिक कंपनी एचआर म्यूजिक के सीईओ एंडी सिंह ने शनिवार देर रात अपने ओशिवरा स्थित निवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुसाइड के समय सिंह की गर्लफ्रेंड और मां घर पर ही मौजूद थीं। सिंह ने आत्महत्या के लिए अपनी मां की साड़ी का इस्तेमाल किया था। सिंह के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अभी तक सही वजह का पता नहीं लगा सकी है, लेकिन किसी कांस्पिरेसी का शक पुलिस को नहीं है। घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार रात करीब एक बजे सिंह अपने कमरे में गए और दरवाजा बंद कर लिया। जब उन्हें कमरे में से कुर्सी गिरने की आवाज सुनाई दी, तो दोनों महिलाओं को किसी गड़बड़़ी की आशंका हुई और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकीं। उन्होंने दरवाजा तोडऩे की भी कोशिश की, मगर इसमें भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद महिलाओं ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है।