वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डैमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने हार के लिए रूस की ओर से की गई हैकिंग को जिम्मेदार ठहराया है। क्लिंटन ने पार्टी को आर्थिक मदद देने वालों से कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को उनसे व्यक्तिगत तौर पर शिकायत थी क्योंकि उन्होंने 5 साल पहले रूस के संसदीय चुनाव में धांधली की बात कही थी। हिलेरी क्लिंटन ने साफ तौर पर कहा कि पुतिन ने अपने लोगों के गुस्से के लिए सार्वजनिक तौर पर मुझे दोषी ठहराया था, उस समय पुतिन ने जो कहा और इस चुनाव में उन्होंने जो किया उसके बीच सीधा संबंध है। क्लिंटन ने कहा, यह सिर्फ मेरे और मेरे अभियान पर हमला नहीं है। यह हमला हमारे देश के खिलाफ है।यह हमारे लोकतंत्र की अखंडता और देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।