इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: हरियाणा में कांग्रेस की कलह गुरुवार को सबके सामने आ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हो गई। ये दोनों गुट कांग्रेस की किसान यात्रा में आपस में भिड़ गए। इस हाथापाई में अशोक तंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गुट भैरो मंदिर के सामने भिड़े। घायलावस्था में अशोक तंवर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अशोक तंवर का हाल जानने के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा अस्पताल पहुंचे।