Being Half-naked, shoppers did protest against the action of corporation
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः नगर निगम द्वारा मीना बाजार तथा सैदां गेट पर कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करना निगम प्रशासन की परेशानी का सबब बन गया। निगम पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। लाव लश्कर के साथ आई टीम को विरोध के चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी। इस दौरान दुकानदारों ने अर्धनग्न हो निगम ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। खबर लिखे जाने तक विरोध जारी है। भारी संख्या में पुलिस बल मोके पर पहुँच गया है।