` एक सप्ताह में कपास की खरीद शुरू करेगा भारतीय कपास निगम

एक सप्ताह में कपास की खरीद शुरू करेगा भारतीय कपास निगम

CCI ACCEDES TO PUNAB CM’S REQUEST TO BEGIN COTTON PROCUREMENT IN A WEEK share via Whatsapp

कपास निगम ने मुख्यमंत्री की विनती को स्वीकार किया

किसानें को फ़सल का लाभप्रद मूल्य दिलाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आधिकारियों को निर्देश


इंडिया न्यूज सेंटर,चण्डीगढ़:
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपील को स्वीकार करते हुये भारतीय कपास निगम ने सूबा सरकार को वर्ष 2017-18 के लिए कपास की खरीद एक सप्ताह में आरंभ करने का भरोसा दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि कपास निगम के आधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) को यह भरोसा बुद्धवार को निगम, सूबे के कृषि विभाग और मंडी बोर्ड के आधिकारियों की यहां हुई सांझी बैठक के दौरान दिया। प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) एम.पी. सिंह की अध्यक्षता में  हुई मीटिंग में आधिकारियों ने कपास की बिक्री न्यून्तम समर्थन मूल्य से कम होने और भारतीय कपास निगम द्वारा की जाने वाली खरीद के मामले पर भी विचार किया। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कपास की खरीद की प्रक्रिया की ख़ुद निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने कपास क्षेत्र जिलों के डिप्टी कमीशनरों को हिदायत की कि किसानों को उनकी पैदावार का लाभप्रद मूल्य देने यकीनी बनाया जाये। मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के सीनियर आधिकारियों को भी कपास की फ़सल की चल रही खरीद की प्रगति पर निरंतर नजऱ रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड के आधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कपास की गुणवत्ता एवं स्तर अनुसार मूल्य दिलाना यकीनी बनाया जाये। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व कपास की खरीद के संबंध में स्थिति का पता लगाने के लिए एक जायज़ा मीटिंग बुलाई थी जिसके संदर्भ में ही यह निर्देश जारी किये गये हैं। इस जायज़ा मीटिंग में सूबा सरकार के सीनियर आधिकारियों के इलावा कृषि विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्य मंत्री ने कपास के तय किये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर समूची फ़सल खरीद करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।

CCI ACCEDES TO PUNAB CM’S REQUEST TO BEGIN COTTON PROCUREMENT IN A WEEK

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post