Congress created situation like Emergency in the state - Prabhat Jha
जालंधर पहुंचे पंजाब भाजपा के प्रभारी ने चुनाव को लेकर की प्रेस वार्ता
निखिल शर्मा,जालंधरः प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने इमरजेंसी जैसे हालात बनाए हुए है। और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह बाते पंजाब भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने वीरवार को एक निजी होटल में प्रेस वार्ता दौरान कहे। उन्होने कहा हमने इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरेजेंसी में नही घबराए अब हम क्या डरेगें। झा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस तंत्र व अफसरशाही कार्य कर रही है। उन्होने कहा पंजाब में पहली बार निगम चुनाव व पंचायत चुनाव देखने को मिल रहे है। जिसमें भाजपा व अकाली दल के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र नही भरने दिए है। जहां उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिए है उनको प्रचार करने से रोका जा रहा है। यही नही उम्मीदवारों को डराया धमकाया जा रहा है। भाजपा के जो लोग पुलिस के पास शिकायत करने गए उलटे उनके उपर पर्चे दर्ज किए जा रहे है। प्रभात झा के साथ प्रेस वार्ता में पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, के अलावा कई नेता उपस्थित थे।