इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः साल 2008 से कोमा में चल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता 72 वर्षीय प्रियरंजन दास मुंशी का आज निधन हो गया है। कांग्रेस नेता होने के साथ-साथ वे खेल की दुनिया में भी काफी सक्रिय थे। वे फुटबाल के लिए समर्पित थे। वे फीफा वर्ल्ड कप के लिए 2006 में मैच कमिश्नर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन आज यहां अस्पताल में हो गया। वह वर्ष 2008 से ही कोमा में थे। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक उनकी पिछले एक महीने से हालत नाजुक बनी हुई थी और उनकी मृत्यु आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। निधन के समय उनकी पत्नी और बेटे अस्पताल में मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री को साल 2008 में आघात आया था और वह तब से अस्पताल में भर्ती थे। बीमार पड़ने से पहले दासमुंशी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) चला रहे थे।