इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढः पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्र ने विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा की जमकर खिंचाई की है। बताते है कि सुखपाल सिंह खैहरा पंजाबी भाषा के समर्थन में अंग्रेजी में बात कर रहे थे। इससे गुस्साए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि यह काफी चिंता जनक है। पंजाबी का मुद्दा अंग्रेजी में उठाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि खैहरा ने विधानसभा में राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर लगे साइन बोर्डों में पंजाबी भाषा को तीसरे नंबर पर लिखने का मुद्दा उठाया था।