इंडिया न्यूज सेंटर,पटियालाः होशियारपुर लैंड स्कैम का जिन्न बाहर आ गया है। होशियारपुर लैंड स्कैम जून 2016 में सामने आया था। इस घोटाले में तत्कालीन एस.डी.एम. आनंद सागर की मिलीभगत सामने आने के बाद उन्हें सस्पैंड पर दिया गया था। इसी मामले में बुधवार को पटियाला में प्रवर्तन निर्देशालय की टीम आनंद सागर के घर पहुंची और छानबीन जारी है। सुबह 7 बजे आनंद सागर के घर पर ये रेड की गई जो खबर लिखे जानें तक जारी थी। दो गाड़ियों में अधिकारी छानबीन करने के लिए यहां पर पहुंचे । मीडिया को घर से दूर रखा जा रहा है अौर कहा जा रहा है कि उस समय अकाली भाजपा के कुछ लोगों से मिल कर लैंड स्कैम का मामला सामने आया था। किसानों से जमीन को सस्ते रेट पर खरीद कर उसे सरकार को फोर लाईन बनाने के लिए महंगे रेट में बेचा गया था जिसमें उस समय के एस.डी.एम. की मिलीभगत पाई गई थी। पहले यह मामला विजिलैंस ने दर्ज किया फिर ई.डी. की और से जांच दी गई। जानकारी के अनुसार यह स्कैम 58 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।