` 2017 लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक लांच, कीमत 49.10 लाख से शुरू

2017 लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक लांच, कीमत 49.10 लाख से शुरू

Ivoka 2017 Land Rover Range Rover is launched, starting with 49.10 million share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने मंगलवार को भारत में 2017 रेंज रोवर इवोक को लांच कर दिया। इस नई एसयूवी की कीमत 49.10 लाख रुपये से लेकर 67.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। जगुआर लैंड रोवर के नए इंजन वाली ये देश में लांच होने वाली पहली एसयूवी है। 2017 रेंज रोवर इवोक के बारे में बात करते हुए जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट रोहित सूरी ने कहा कि रेंज रोवर इवोक को भारत में लांच के बाद से ही काफी पसंद किया जाता रहा है। इस एसयूवी का डिजाइन शानदार है और इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स और सुविधाएं हैं। रेंज रोवर इवोक फिलहाल सिर्फ एक इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 1999 सीसी का ये नया इंजन 177 बीएचपी का पावर और 43० एनएम का टॉर्क देता है।

Ivoka 2017 Land Rover Range Rover is launched, starting with 49.10 million

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post