न्यूयॉर्क : महान वैज्ञानिक सर आइजक न्यूटन की एक किताब अब तक नीलामी में सबसे महंगी बिकी हुई पुस्तकों में सबसे ऊपरी पायदान पर पहुंच गई है। ये किताब रिकार्ड 37 लाख डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपए) में नीलाम की गई। साल 1687 में प्रिंसिपिया मैथेमेटिका नाम से न्यूटन की किताब प्रकाशित हुई थी। भौतिकविद अल्बर्ट आइंस्टीन ने इस किताब को सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था। इस किताब की बिक्री का काम देखने वाले नीलामी घर क्रिस्टी को अनुमान था कि बकरी की खाल के कवर वाली यह किताब दस से 15 लाख डॉलर में बिकेगी। बोली लगाने वाले अनाम व्यक्ति ने करीब 37,19,50 डॉलर में इस किताब को खरीदा।