इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: जालंधर वेस्ट के वार्ड नं. 41 में नीले कार्ड धारकों को 700 के करीब परिवारों को गेंहू वितरण किया गया। जिसमें शीतल अंगुराल, पार्षद दर्शन लाल भगत, सुभाष भगत, भगत मनोहर लाल , मोहिंदर भगत , अशोक , सुनील कुमार , लकी भगत और वार्ड न 41 के आये कार्यकर्र्ता शामिल हुए। इस अवसर पर अंगुराल ने कहा कि जनता ने इस कार्य के लिए काफी ज्यादा स्रेह और प्यार दिया।