Gold-silver rates 2020: changes in gold-silver prices, new rates
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली : रुपए में कमजोरी और मजबूत अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 144 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी के भाव में 150 रुपए की तेजी रही। बता दें कि यह लगातार चौथा दिन है जब सोने की कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले, गुरुवार को 10 ग्राम सोने के भाव में 280 रुपए की तेजी आई थी।
सोने का नया भाव -
शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने का भाव 144 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 48,334 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले गुरुवार को यह 48,305 रुपए प्रति दस ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में भी तेजी देखने को मिली, जिसके बाद यह 1,729 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रहा।