हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला
इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़ः आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार हुए हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को जमानत मिल गई है। चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनकी गाड़ी भी कब्जे में ले ली थी। जब उन्हें पकड़ा गया तो वे नशे में धुत्त थे। इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 354डी और 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि शनिवार शाम को विकास को जमानत मिल गई, लेकिन इस हाई प्रोफाइल मामले में दिन भर चंडीगढ़ पुलिस के होश उड़ाए रखे।