Tiny Tots of INNOKIDS recited Matti Ke Geet; “Independence Day” activities continue for a Week
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धर: इनोसैंंट हार्टस के इनोकिड्स (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, सी.जे.आर. व रायल वल्र्ड) मेंं ‘माटी के गीत’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेंं बच्चों ने सुर व लय में कविता पाठ किया। कविता-पाठ करते समय बच्चों ने अपने चेहरे के भावोंं के ज़रिये दिल में देशप्रेम की भावनाओं व विचारोंं को उजागर किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों मेंं आत्मविश्वास को व उनकी प्रतिभा को प्रफुल्लित करना था। के.जी.-1 के विद्यार्थियों ने ‘मेरा देश’, ‘जन्मभूमि’, ‘देश की शान-झंडा’, झांसी की रानी, नेता, जय हिन्द आदि कविताएं बेहद उत्साह से प्रस्तुत कीं। बच्चे आत्मविश्वास से भरे हुए थे। कविताएं सुनाने समय बच्चों ने चार्ट, फ्लैश कार्ड आदि पेश किए। इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार (जी.एम.टी.) काशवी, इशमीत सिंह, पावनी, आर्यन, पर्ल, विराज व मर्यादा ने प्राप्त किया। लोहारां में अगम, भार्गव, प्रथम, कायना, निहारीका व सुखमन ने तथा सी.जे.आर. में जसकीरत, अवनीतंद, आदिदेव ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया। रॉयल वल्र्ड की अनन्या पहले स्थान पर रही। इस अवसर पर इनोकिड्स के प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) व पूजा राणा (रॉयल वल्र्ड) मौजूद थे। उन्होंने बच्चोंं के प्रयासोंं की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियोंं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।