Anurag thakur will come tomorrow in Jalandhar to attend the industrialist meeting: Rakesh Rathore
निखिल शर्मा,जालंधरः केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मंगलवार को जालंधर शहर में उद्योगपति मिलन समारोह में शिरकत करने आ रहे है। कल दोपहर 3:30 बजे होटल कंट्री इन में वह जालंधर शहर की 30 एसोसिएशन के प्रमुख लोगों के साथ बैठक करेंगे और उनके साथ अपने विचार साझा करेंगे। जिसको लेकर जालंधर शहर के सभी व्यापारी वर्गों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी का काफी समय जालंधर शहर में व्यतीत किया है। पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर ने बताया कि अनुराग सिंह ठाकुर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनने के उपरांत पहली बार जालंधर शहर के सभी व्यापारी वर्गों से मिलने के लिए शहर में आ रहे हैं, और उनका जालंधर से विशेष लगाव भी इसका प्रमुख कारण है सभी उद्योगपति अनुराग सिंह ठाकुर के साथ बैठक में शामिल होकर इंडस्ट्री की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को उद्योगपतियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।