Jalandhar municipal Corporation's strike, government kept silence
वेतन समय से नही मिलने पर निगम मुलाजिमों की हड़ताल
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः सरकार द्वारा समय पर कर्चारियों का वेतन न मिलने के कारण नगर निगम के मुलाजिमों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। वहीं सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जबाब नही आया है। उधर मुलाजिमों का कहना है कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो हड़ताल लंबी खिच सकती है। हड़ताल के कारण अब लोगो के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। आज हड़ताल में सफाई व्यवस्था को भी मुकम्मल तरीके से बंद कर दिया गया। बारिश के इस मौसम में डंप से कूड़ा न उठने से लोगो भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। और कही बन्द पड़े सीवरेज को भी ठीक करने सफाई कर्मचारी नहीं जाएगा। जिससे गली-मोहल्लों सीवरेज बंद होने के कारण पानी जस का तस ही खड़ा रह जाएगा। कई दिनों बाद भी मांगे न माने जाने पर सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल, मुलाजिम यूनियन के नेता राजन गुप्ता ,बंटू सभा, जनक राज बाहरी,सिकंदर गिल,अश्वनी गिल, सोमनाथ मेहतपुरी,विक्रम कल्याण, पवन बाबा के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों ने आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी और निगम के बाहर धरना जारी है ।यूनियन के नेता राजन गुप्ता का कहना है कि जब तक वेतन सही समय पर जारी नहीं होगा यह हड़ताल इसी प्रकार जारी रहेगी।