Jalandhar: Congress burnt effigy of central government
इंडिया न्यूज़ सेंटर, जालंधर : केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस के नेताओं और जिला कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने में जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव, देहात के प्रधान सुखविंदर सिंह लाली और विधायक राजेंद्र बेरी और चेयरमैन जगबीर बराड़ शामिल हुए। कांग्रेस के नेताओं ने कांगड़ा भवन से डीसी ऑफिस के गेट तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। विधायक राजेंद्र बरेी और चेयरमैन जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से गड़बड़ा गई है। सरकार के फैसलों से लोग बेरोजगार हो रहे हैं। कांग्रेस के धरने में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह, विधायक सुशील रिंकू, विधायक अवतार सिंह बावा हैनरी, लाडी शेरोवालिया, विधायक सुरेंद्र चौधरी, पंजाब के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया आदि गैरहाजिर रहे। इससे साफ पता लगता है कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरने और प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस में एकजुटता का अभाव रहा है।