Saudi Arab appointed Rajkumari Rima Bint bandar as his ambassador in US
अंर्तराष्ट्रीय डेस्कः सऊदी अरब ने अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। टीवी रिपोर्ट् के मुताबिक, सऊदी अरब ने राजकुमारी रिमा बिंत बंदार को अपना राजदूत नियुक्त किया है। वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी। वहीं राजकुमार खालिद को अब उप रक्षा मंत्री बनाया गया है। बता दें कि राजकुमारी सऊदी की पहली महिला राजदूत हैं। उल्लेखनीय है कि राजकुमार खालिद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं। इसके अलावा प्रिंस सलमान सऊदी अरब के रक्षा मंत्री भी हैं। बता दें कि बीते दिनों इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या हुई थी। जिसके बाद दोनों देशों (सऊदी अरब-अमेरिका) के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस वजह के चलते यह बदलाव किया गया है।