45 new positive cases of Corona continue in Jalandhar
इंडिया न्यूज़ सेंटर, जालंधर: पंजाब के जालंधर में कोरोना ने फिर से कहर बरपाया है। आज शहर में एक साथ कोरोना के 45 केस आए हैं। ये सभी मरीज पहले से कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क से हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 539 हो गई है। कोरोना ने अपना कहर 5 से 6 साल के बच्चों पर भी बरपाया है। ये मरीज शहर के अंदरुनी और बाहरी इलाकों से हैं। बता दें कि शुक्रवार को जालंधर में एक साथ कोरोना के 82 केस आए थे। पॉजिटिव आई मरीजों की लिस्ट जल्द ही अपडेट कर दी जाएगी। दूसरी तरफ जालंधर शहर से एक अच्छी खबर यह है कि आज 550 के करीब लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।