CERTIFICATES HANDED OVER TO ALL PUNJAB RAJYA SABHA CANDIDATES
हरभजन सिंह का सर्टिफिकेट उनके नुमायंदे ने किया प्राप्त
इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़: पंजाब से राज्य सभा के लिए बिना मुकाबला किए चुने गए 5 उम्मीदवारों में से 4 उम्मीदवारों ने आज स्वयं सर्टिफिकेट हासिल कर लिए हैं। जबकि हरभजन सिंह का सर्टिफिकेट उनके नुमायंदे गुलज़ार इंदर चाहल ने प्राप्त किया।
सुबह सबसे पहले संजीव अरोड़ा को सर्टिफिकेट मुख्य निर्वाचन अधिकारी-सह-पर्यवेक्षक डॉ. एस करुणा राजू और राज्य सभा चुनाव पंजाब 2022 के रिटर्निंग अफ़सर-सह-पंजाब विधान सभा के सचिव सुरिन्दर पाल ने सौंपा।
इसके बाद सन्दीप कुमार पाठक कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक के साथ पहुँचे, जिनको सुरिन्दर पाल ने सर्टिफिकेट सौंपा। शाम को राघव चड्ढा, हरभजन सिंह के नुमायंदे और अशोक मित्तल ने सर्टिफिकेट प्राप्त किए।