Brahm Mohindra ridicules BJP’s Dalit CM announcement
इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़: स्थानीय सरकारें और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने आज भारतीय जनता पार्टी के जनरल सचिव तरून चुघ द्वारा राज्य में सरकार बनने पर पार्टी द्वारा दलित मुख्यमंत्री बनाने सम्बन्धी बयान को हास्यास्पद बताया।
आज यहाँ जारी एक बयान में ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि यह भाजपा नेता 2007 और 2012 में हिंदु उप मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं कर सके थे, जब वह आसानी से यह कर सकते थे। उन्होंने बताया कि 2007 में अकाली दल सरकार पूरी तरह भाजपा के समर्थन पर निर्भर थी और उसने 21 में से 19 सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा कि तब वह एक हिंदु को उप मुख्यमंत्री नहीं बना सके और अब जब राज्य में पार्टी का अस्तित्व नहीं रहा, वह एक दलित मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर रहे हैं।
मोहिन्द्रा ने कहा, ‘‘भाजपा ने हमेशा ही हिंदुओं और हिन्दुत्व की पैरवी करने का दावा किया है, परन्तु जब पार्टी को पंजाब में एक हिंदु उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का मौका मिला था तो पार्टी ने अपने संकुचित हितों के लिए इसको पूरा नहीं होने दिया।’’ भाजपा द्वारा दलित मुख्यमंत्री बनाने सम्बन्धी ऐलान का जि़क्र करते हुए सीनियर कांग्रेसी मंत्री ने कहा, ‘‘पार्टी की भरोसे योग्यता ख़त्म हो गई है क्योंकि वह लोगों के हितों को नहीं देख सके, जिसका वह प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं, तो वह दूसरों के हितों को कैसे देख सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही मज़ाकिया बात है कि जो पार्टी सत्ता में होने के बावजूद उप मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं कर सकी, जोकि वह बहुत आसानी से कर सकती है और अब वह दलित मुख्यमंत्री नियुक्त करने का दावा कर रही है, जबकि राज्य में उसका कोई अस्तित्व नहीं रहा।’’ उन्होंने कहा कि यह सिफऱ् बचाव की चाले हैं जो पार्टी की किसी भी तरीके से सहायता नहीं कर सकतीं।