BJYM workers will play an important role in BJP candidate Atwal's victory: Kanwarveer Singh Tohra
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की दिश-निर्देश पर शुरू किए गए महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता व कार्यकर्त्ता जालंधर लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार में दिन-रात बिना थके पूरी निष्ठा व लग्न से अपनी जिम्मेवारियां निभा रहे हैं तथा भाजयुमों कार्यकर्ता इस चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भाजपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्र अटवाल को विजयी बनायेंगें। यह शब्द भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहे।
कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि पंजाब में हवा का रूख पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है और जालंधर उपचुनाव में भाजपा गठबंधन उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जनता द्वारा दिए गए बहुमत से शानदार जीत हासिल करेंगे। भाजपा उम्मदीवार इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल साफ छवि के प्रत्याशी हैं और वह जनता की आवाज उठाने वाले व उनके हर सुख-दुःख में साथ देने वाले लोगों के बहुत ही हरमन प्यारे नेता हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जगह जगह पर लोगों द्वारा भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल का स्वागत किया जा रहा है व सम्मानित किया जा रहा है, उससे यह स्पष्ट हो चुका है कि उनकी जीत सुनिश्चित है।
कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक वर्ष के शासनकाल में राज्य में कानून व्यवस्था की चरमराई स्थिति से राज्य में अपराधिक गतिविधियां बहुत बढ़ी हैं, जिससे जनता में डर व दहशत का माहौल है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आने के बाद आज खास आदमियों की सरकार बन चुकी है। दूसरों पर अंगुलियाँ उठाने वाले आप नेता आज केजरीवाल, भगवंत मान तथा इनके मंत्री व विधायक कड़ी सुरक्षा में रहते हैं और वीवीआईपी ट्रीटमैंट का आनंद ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार पंजाब में गैंगस्टर राज, भ्रष्टाचार व नशाखोरी पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता पंजाब सरकार के झूठ को अच्छी तरह जान चुकी है और भाजपा को पंजाब व अपने भविष्य के विकल्प के रूप में चुन चुकी है। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात आदि के विकास को देख कर जालंधर की जनता अब जान चुकी है कि पंजाब का भविष्य, उनके परिवार व कारोबार की सुरक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए जनता ने भाजपा को अपना समर्थन देने का मन बना लिया है और इसके लिए वो भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनायेंगें।