` BREAKING: 52 पुलिस मुलाजिम Dismiss, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन: DGP गौरव यादव

BREAKING: 52 पुलिस मुलाजिम Dismiss, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन: DGP गौरव यादव

BREAKING NEWS, 52 police employees dismissed, big action against corruption, DGP Gaurav Yadav share via Whatsapp

BREAKING NEWS, 52 police employees dismissed, big action against corruption, DGP Gaurav Yadav

न्यूज डेस्क, चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार व नशे को खत्म करने के लिए जंग छेड़ी हुई है जिसे लेकर डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डी.जी.पी. यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में करप्शन पर बड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ टोलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 52 पुलिस मुलाजिमों को डिसमिस किया जा चुका है। हाल ही में 2 दिन पहले मुक्तसर के डी.सी. को भी निलंबित किया गया है। डी.जी.पी. ने कहा कि कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रेंक तक कार्रवाई की गई है। इस दौरान उन्होंने पुलिस मुलाजिमों को चेतावनी दी है कि पुलिस में कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार प्रतिबद्ध है। इसी के चलते भ्रष्टाचार अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।

पंजाब में 31 मार्च से पहले-पहले ई-एफ.आई.आर. के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। शिकायतकर्ता घर बैठे ही वेब पोर्टल या सांझ केंद्र में शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ई-पुलिस स्टेशन नोटिफाई होने जा रहा है। पंजाब में मोटर व्हीकल एक्ट जल्द ही लागू किया जाए। सिटीजन कम्युनिटी पुलिस की भी शुरूआत की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिस पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत कर सकता है। डी.जी.पी. यादव ने लोगों से अपील की है कि अगर नशे को लेकर कोई जानकारी या वीडियो आपके पास है तो उसे 97791-00200 पर भेजी जा सकती है। उन्होंने कहा कि नशे की शिकायत पर तुरंत एक्शान होगा।

BREAKING NEWS, 52 police employees dismissed, big action against corruption, DGP Gaurav Yadav

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post