` अयोध्या से बसपा उम्मीदवार पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, 5 गिरफ्तार

अयोध्या से बसपा उम्मीदवार पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, 5 गिरफ्तार

BSP candidate from Ayodhya on a case of gang rape, 5 arrested share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊः समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति के बाद अब दुष्कर्म मामले में एक और पार्टी के नेता बुरी तरह लपेटे में आ गए हैं। इस बार अयोध्या सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बज्मी सिद्दिकी और उनके 6 साथियों पर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार रात बीएसपी प्रत्याशी बज्मी सिद्दिकी अपने साथियों के साथ उनके घर आए और उसके परिजनों से मारपीट की। इस दौरान बज्मी सिद्दिकी और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बीएसपी प्रत्याशी बज्मी सिद्दिकी और एक अन्य अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापमारी कर रही है।  र बीएसपी नेता बज्मी सिद्दिकी ने आज (रविवार) मीडिया के सामने आकर इस मामले में अपना पक्ष रखा। बज्मी सिद्दिकी ने महिला के आरोपों को अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया है।  

BSP candidate from Ayodhya on a case of gang rape, 5 arrested

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post