Vigilance sealed the house and office of MLA raman arora relatives, Latest action in MLA Raman arora case
न्यूज डेस्क, जालंधर: पंजाब के जालंधर सेंट्रल हल्के के आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड के बाद अब उसके समधी के ठिकानों पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने सील कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस द्वारा रमन के समधी राजू मदान के बस्ती गुंजा स्थित घर और ऑफिस में रेड की जानी है।
क्या है मामला
बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा और उनके घर को सील कर दिया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विधायक पर आरोप है कि वह नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से आम नागरिकों को झूठे नोटिस भिजवाते थे और फिर उन नोटिसों को खत्म करवाने के बदले उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इस संबंध में सरकार को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने आज छापेमारी की।