` कैप्टन ने पकड़ा ढल्ल ब्रर्दस का हाथ

कैप्टन ने पकड़ा ढल्ल ब्रर्दस का हाथ

Dinesh dhall join congress share via Whatsapp

तीनो भाईयों ने आज मोहाली में थामा कांग्रेस का हाथ

इंडिया न्यूज सेंटर, मोहाली: जालंधर नार्थ से पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल व आजाद पार्षद अमित ढल्ल, अनिल ढल्ल ने सोमवार सुबह कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब इस युवा नेता के कांग्रेस में आने से जालंधर नार्थ की राजनीति गर्मा गई है। अगर कांग्रेस ने इस युवा नेता को टिकट दे दी तो भाजपा के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। मोहाली में भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद भुपेन्द्र सिंह मान के निवास स्थान पर कैप्टन ने ढल्ल ब्रर्दस का हाथ थाम लिया है। कैप्टन के इस स्ट्राक से नार्थ की राजनीति में अब एक नया अध्याय शुरु हो जाएगा। ढल्ल ब्रर्दस के आने से युवाओं में खुशी की लहर दौड गई है। इनके साथ कांग्रेसी नेता सुख्खा लाली मुख्य रुप से मौजदू थे। 

 

 

 

Dinesh dhall join congress

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post