` पश्चिमी UP और उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में येलो अलर्ट...

पश्चिमी UP और उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में येलो अलर्ट...

Heavy rain warning in western UP and Uttarakhand tomorrow, Yellow alert in Delhi share via Whatsapp

Heavy rain warning in western UP and Uttarakhand tomorrow, Yellow alert in Delhi


न्यूज डेस्क, नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया। वहीं भारी बारिश के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने भी आगामी दो दिनों के लिए उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।  मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि 23 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है।

हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकुला में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत सहित हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। पंजाब के रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताई ये वजह

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त और त्रस्त कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि मानसून जाने वाला है और एनसीआर से बरसाती बादल जाने का नाम नहीं ले रहे। सवाल है कि आखिर इस समय इतनी बारिश क्यों हो रही है और ऐसा कब तक चलने वाला है। मौसम विभाग ने इस असमय बरसात का कारण बताया है और साथ ही चेतावनी के तौर पर यह भी जानकारी दी है कि अभी कम से कम आज तो बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। 

हिमाचल में 28 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 24 सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं।

Heavy rain warning in western UP and Uttarakhand tomorrow, Yellow alert in Delhi

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post