` मणिपुर- बीरेन ने जीता 32 विधायकों का समर्थन

मणिपुर- बीरेन ने जीता 32 विधायकों का समर्थन

Manipur: Biren has won 32 MLAs share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्लीः मणिपुर में भाजपा सरकार अग्निपरीक्षा में सफल रही है। आज बीरेन सिंह ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है। बीरेन सिंह 60 में से 32 विधायकों का समथर्न जीत लिया है।याद रहे िक विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस पार्टी 28 सीट जीतकर भी सरकार बनाने में नाकामयाब रही और 21 सीट जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी रही भाजपा ने बीरेन सिंह की अगुआई में अपनी सरकार बना ली।
गंठबंधन की सरकार बनाने के बाद भाजपा को आज विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट का सामना करना पड़ा फ्लोर टेस्‍ट से पहले यमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। दरअसल 60 सदस्‍यीय विधानसभा में कांग्रेस 28 सीट जीत कर टॉप पर रही. और 21 सीट जीतकर भाजपा नंबर दो पर रही। लेकिन कांग्रेस से पहले भाजपा ने सरकार गठन का दावा पेश कर दिया। राज्‍यपाल नजमा हेपतुल्‍ला ने भी मान लिया और भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया। इसके बाद 15 मार्च को बीरेन सिंह को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।

Manipur: Biren has won 32 MLAs

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post