Mamta Kulkarni revealed the secret of Pandit Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली: हाल ही में, ममता कुलकर्णी ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बाबा बागेश्वर, यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें साझा कीं। ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद विवादों के कारण उन्हें इस पद से हटा लिया गया। अब ममता और धीरेंद्र शास्त्री चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
ममता कुलकर्णी ने खोला धीरेंद्र शास्त्री का राज
एक इंटरव्यू में ममता ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पास हनुमान जी द्वारा दी गई सिद्धियों का आशीर्वाद है। उनके अनुसार, हनुमान जी अष्ट सिद्धियों के स्वामी माने जाते हैं, और यह सिद्धियां विशेष रूप से उनके अनुयायियों को प्राप्त होती हैं। ममता का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री ने इन सिद्धियों को प्राप्त किया है और उनके पास उन शक्तियों का उपयोग करने की क्षमता है।
हनुमान जी के पास कौन सी 8 सिद्धियां हैं?
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, हनुमान जी के पास आठ अति-शक्तिशाली सिद्धियां हैं, जिन्हें पाने के लिए एक योग्य गुरु की शरण में जाना जरूरी होता है। इन सिद्धियों को प्राप्त करने के बाद व्यक्ति का जीवन एक नई दिशा में मुड़ जाता है। हालांकि, इन सिद्धियों का प्रयोग अत्यधिक सावधानी से किया जाता है, क्योंकि गलत उपयोग के परिणाम भयंकर हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन आठ सिद्धियों के बारे में:
हनुमान जी के पास कौन सी 8 सिद्धियां हैं ?
अणिमा सिद्धि - अणिमा अर्थात अपने शरीर को अणु से भी छोटा करना। इस सिद्धि की बदौलत हनुमान जी सूक्ष्म रूप धारण कर कहीं भी विचरण कर सकते थे।
महिमा सिद्धि - महिमा, अणिमा के विपरीत है। इस सिद्धि के बल पर विशाल रूप धारण किया जा सकता है।
गरिमा सिद्धि - गरीमा सिद्धि से शरीर को असीमित रूप से भारी बनाया जा सकता है। भीम का घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी ने इस सिद्धि का प्रयोग किया था।
लघिमा सिद्धि- इस सिद्धि से हनुमानजी स्वयं का भार रूई की भांति बिल्कुल हल्का कर लेते थे।
प्राप्ति सिद्धि - बेजुबान पक्षियों की भाषा समझना, आने वाले वक्त को देख लेना में ये सिद्धि सहायक है. इस सिद्धि के दम पर वह हर चीज प्राप्त की जा सकती है जिसकी आपको इच्छा है। कहा जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री भी अपने दरबार में आई चिठि्ठयों को बिना पढ़े ही उसका समाधान बता देते हैं।
प्राकाम्य सिद्धि - इस सिद्धि के बल से पृथ्वी से पाताल तक की गहराईयों को नापा जा सकता है. आसमान की ऊंचाईयों पर उड़ सकते हैं। मनचाहे वक्त तक पानी में जीवित रह सकते हैं।
ईशीत्व सिद्धि - इस सिद्धि की मदद से हनुमानजी को दैवीय शक्तियां मिली थी। इसे पाने वाला ईश्वर समान पूजनीय माना जाता है।
वशित्व सिद्धि - अपने नाम स्वरूप इस सिद्धि से किसी को भी वश में किया जा सकता है।
धीरेंद्र शास्त्री की सिद्धियों का रहस्य
ममता कुलकर्णी ने खुलासा किया कि धीरेंद्र शास्त्री, जिनकी पहचान उनके दिव्य चमत्कारों और अनोखी शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है, हनुमान जी की कृपा से इन सिद्धियों को प्राप्त करने में सफल रहे हैं। उनके अनुसार, शास्त्री जी ने इन सिद्धियों को प्राप्त कर अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। इस रहस्य को जानकर उनके भक्तों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
इन सिद्धियों के बारे में चर्चा अब आम हो चुकी है, और धीरेंद्र शास्त्री की शक्तियों के बारे में ममता कुलकर्णी द्वारा की गई टिप्पणी ने इसे और अधिक आकर्षक बना दिया है। अब देखना यह होगा कि यह सिद्धियां आगे किस तरह से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यों और उनके अनुयायियों के जीवन में असर डालती हैं।