` Punjab: Teachers के लिए खुशखबरी, निकली बंपर भर्तियां...

Punjab: Teachers के लिए खुशखबरी, निकली बंपर भर्तियां...

Punjab CM bhagwant mann order for teachers vacancies, latest teachers vacancies share via Whatsapp

Punjab CM bhagwant mann order for teachers vacancies, latest teachers vacancies 

न्यूज डेस्क, चंडीगढ़: पंजाब के ई.टी.टी. अध्यापकों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 3381 ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसे लेकर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद बताया कि कल चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की। इस दौरान 3381 ई.टी.टी. शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। आने वाले दिनों में इन अध्यापकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।     

राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों में 50,892 युवाओं को नौकरियां दी हैं। इनमें से 11,000 से अधिक नौकरियां अकेले शिक्षा विभाग में दी गई हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि सभी के मसले हल किए जाएंगे और सभी को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

Punjab CM bhagwant mann order for teachers vacancies, latest teachers vacancies

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post