`
Delhi: जल्द बदलेगी यमुना की सूरत,चलेगा क्रूज...सरकार ने शुरू किया प्रोजेक्ट

Delhi: जल्द बदलेगी यमुना की सूरत,चलेगा क्रूज...सरकार ने शुरू किया प्रोजेक्ट

Delhi Govt. Start project to clean yamuna river, Cruize service in Delhi, India tourism share via Whatsapp

Delhi Govt. Start project to clean yamuna river, Cruize service in Delhi, India tourism 

न्यूज डेस्क नई दिल्ली: दिल्ली चुनावों के दौरान यमुना नदी काफी चर्चा में रही थी और अब दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के साथ-साथ वहां टूरिज्म को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। सरकार ने यमुना पर जल्द ही क्रूज सेवा शुरू करने का बड़ा प्लान बनाया है। इसके तहत दिल्ली सरकार सोनिया विहार और जगतपुर के बीच नदी क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पुनरुद्धार (रिवाइवल) पर फोकस करते हुए टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सोनिया विहार से लेकर जगतपुर तक क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से लेकर जगतपुर तक यमुना के 6 किलोमीटर लंबे हिस्से को विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से दिल्ली के लोग और पर्यटक यमुना के किनारे पर एक नई टूरिज्म गतिविधि का अनुभव कर सकेंगे।

कौन पूरा करेगा प्रोजेक्ट?

DTTC की तरफ से क्रूज सर्विस के लिए एक ऑपरेटर को नियुक्त किया जाएगा। ये क्रूज सर्विस सोनिया विहार से शुरू होकर जगतपुर पर समाप्त होगी। इस दौरान 7 से 8 किलोमीटर की यात्रा पूरी होगी। इस प्रोजेक्ट को IWAI और DDA की तरफ से DJA के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से क्रूज़ के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ फ्लोटिंग जेटी और तट सुविधाएं दी जाएंगी।

चुने जाएंगे ऑपरेटर

चुने गए ऑपरेटर को फेरी सेवाओं को चलाने के लिए दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड बोट्स उपलब्ध कराने का काम सौंपा जाएगा। हर एक बोट में 20-30 यात्री बैठ सकते हैं। इन बोट्स की स्पीड 5 से 7 समुद्री मील के बीच होनी चाहिए। ऑपरेटर से यह अपेक्षा की जाएगी कि वह सुरक्षित और विश्वसनीय क्रूज सेवा प्रदान करे। साथ ही सभी यात्रियों, क्रू मेंबर के सदस्यों और बाकी नदी उपयोगकर्ताओं की भलाई को प्राथमिकता दें।

Delhi Govt. Start project to clean yamuna river, Cruize service in Delhi, India tourism

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post