`
समुद्र में गिरा विमान, MP और मशहूर संगीतकार समेत 12 की मौत...

समुद्र में गिरा विमान, MP और मशहूर संगीतकार समेत 12 की मौत...

Plane crashed today, Famous singer and MP dead share via Whatsapp

Plane crashed today, Famous singer and MP dead

वर्ल्ड डेस्क: मध्य अमेरिका में स्थित देश होंडुरास के तट के निकट एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोकप्रिय संगीतकार और एक सांसद समेत 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘लैन्सा एयरलाइंस' का विमान सोमवार रात रोआटन द्वीप से उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 17 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से पांच लोगों को बचा लिया गया है और वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि विमान पूरी ऊंचाई तक उड़ान नहीं भर पाया था और समुद्र में गिर गया ।

पुलिस और बचाव दलों के अनुसार, विमान अपनी निर्धारित ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया और टेकऑफ के तुरंत बाद समुद्र में गिर गया। स्थानीय मछुआरों ने बचाव कार्य में मदद की और जीवित बचे यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। होंडुरास सिविल एरोनॉटिक्स एजेंसी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में जाने-माने गरिफुना संगीतकार और पूर्व सांसद औरेलियो मार्टिनेज सुजौ भी शामिल हैं। मार्टिनेज सुजौ, जो अफ्रीकी और आदिवासी वंश के गरिफुना समुदाय से ताल्लुक रखते थे, अमेरिका की नागरिकता भी रखते थे। उनकी फ्रांसीसी सहयोगी हेलेन ओडाइल गिवार्च इस हादसे में जीवित बचने वालों में शामिल हैं।  

उनके भतीजे एंजेल अपारिसियो फर्नांडीज मार्टिनेज ने कहा, "हम इस दुखद घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं। औरेलियो हमारे परिवार की रीढ़ थे।" मार्टिनेज सुजौ पहले "लॉस गाटोस ब्रावोस" बैंड के सदस्य थे, बाद में उन्होंने अपना खुद का संगीत समूह "लिता एरीरन" बनाया। उनका पहला एल्बम "गरिफुना सोल" उन्हें यूरोप, अमेरिका और कई अन्य देशों तक ले गया। सुला घाटी के अफ्रीकी-अवशेष संघ के अध्यक्ष हुम्बर्टो कास्टिलो ने कहा, "औरेलियो गरिफुना संस्कृति के सबसे बड़े राजदूतों में से एक थे। वे गरिफुना और मिस्किटो दोनों भाषाओं में गाने लिखते और बोलते थे।" इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को रोआटन से सैन पेड्रो सुला के मर्ग में भेजा गया है।

Plane crashed today, Famous singer and MP dead

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post